हर वाहन के साथ संदिग्धों पर निगरानी रखने निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस जवानों को हिदायत दी गई है कि अपने इलाकों में निरंतर हथियार लैस गश्त की जाए। चंबा में भी पुलिस ने अपने अधीन सभी चेक पोस्टों व बैरियर में पुलिस जवानों के साथ उनकी सहायता को एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) के जवानों की संख्या बढ़ा दी है। सभी 13 चेक पोस्टों के साथ वैरियर में तैनात सभी जवानों को अलर्ट कर दिया है। चंबा जिला की सीमाएं सील कर दी गई है। सीमाओं की सुरक्षा पर तैनात जवानों को भी अलर्ट मोड में रहने के फरमान जारी किए गए हैं।
सभी 13 चेक पोस्ट सहित बैरियर में तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। चेक पोस्टों और बैरियर में पुलिस सहायता को अतिरिक्त एसपीओ की संख्या भी बढ़ा दी गई है। - विजय कुमार सकलानी, एसपी चंबा
संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क पर वाहनों की चेकिंग और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उदयपुर क्षेत्र में एसपीओ के जवान पहले से ही तैनात कर रखे हैं। शिवानी मेहला, एसपी, लाहौल-स्पीति