अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गुणवत्तायुक्त दवाइयां बहुत जरूरी हैं। लोगों को प्रदेश में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम को भी निर्देश दिए कि जन औषधि और अन्य दवा दुकानों के लिए दवाइयां सीधे दवा कंपनियों से खरीदी जाएं। राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन जनता का पैसा केवल जनहित के लिए ही खर्च किया जाना चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य सचिव प्रियंका बासु इंगटी, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल, विशेष सचिव स्वास्थ्य जितेंद्र संजटा, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. गोपाल बेरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।