हिमाचल में कोरोना काल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने को चुनाव आयोग तैयारी में जुटा है ताकि चुनाव के दौरान संक्रमण से भी बचा जा सके और मतदान में भी कोई बाधा न आए। चुनाव आयोग के लिए कोरोना काल में चुनाव कराना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार को अधिकारियों के साथ इस मसले को लेकर विस्तार से चर्चा करेगा ताकि प्रदेश में कोरोना काल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने को लेकर रणनीति को अंतिम रूप भी दिया जा सके।
प्रदेश में कोरोना काल में पंचायती राज संस्थाओ के चुनाव कराना चुनाव आयोग चुनौती मान रहा है। बिहार सहित कई अन्य प्रदेशों में भी कोरोना काल में चुनाव कराए जा रहे हैं। इन चुनावों के लिए भी केंद्र सरकार ने दिशा निर्दश भी जारी किए हैं।
राज्य चुनाव आयोग कोरोना काल में अन्य राज्यों में कराए जा रहे चुनावों की व्यवस्था को लेकर भी अध्ययन कराने की तैयारी की है ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण को फैलने से बचा जा सके।
चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि प्रदेश में कोरोना काल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने चुनौती से कम नहीं हैं। आयोग की बुधवार को होने वाली बैठक का प्रमुख एजेंडा यही है कि कोरोना काल में कैसे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में संक्रमण से बचा जाए।