फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मालवाहक वाहनों में बाहर लटकाकर सरिया और अन्य सामान ले जाने वालों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने शहर में की कार्रवाई 61,000 रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन

शहर में नियमों को ताक पर रखकर ढोया जा रहा सरिया और अन्य सामान, हादसे का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर की सड़कों पर मालवाहक वाहनों में बाहर लटकाकर सरिया, लोहे की रॉड और अन्य सामान ढोने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में परिवहन विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड ने जगह-जगह नाकेबंदी कर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड ने एमएलए क्रॉसिंग समेत अन्य स्थानों पर नाकाबंदी की। इस दौरान विभाग की टीम ने कई जीप में सरिया समेत लोहे की रॉड ले जाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। नियमों की अवहेलना करने पर 61,000 रुपये जुर्माना लगाया है। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को दो टूक कहा है कि ऐसा करना यातायात नियम की धारा 194(1)(ए) की अवहेलना है। शहर में आए दिन मालवाहक वाहनों में बाहर लटकाकर सामान ढोया जा रहा है। इस वजह से सड़कों पर हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आरडी नजीम ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें