फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को राहत, अब आधा देना पड़ेगा ये शुल्क

Wed, 26 Sep 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने वाले सूबे के युवाओं के सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन का शुल्क आधा कर प्रदेश सरकार ने राहत प्रदान की है। अब युवाओं को वेरिफिकेशन के लिए 600 रुपये प्रति सर्टिफिकेट की बजाए महज 300 रुपये चुकाने होंगे। सैनिक कल्याण बोर्ड मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश स्तरीय रैली समन्वयक कमेटी में यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालयों को इस बाबत सूचना जारी कर दी गई है। मंडी में प्रस्तावित सेना भर्ती से यह निर्णय लागू होगा। इससे सैकड़ों युवाओं को राहत मिलेगी। इससे पहले सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के 600 रुपये प्रति सर्टिफिकेट वसूले जाते थे।

जबकि, लिपिक और ट्रेड में भर्ती होने वाले युवाओं से 1200 रुपये दसवीं और बारहवीं के सर्टिफिकेट के सत्यापन पर वसूले जाते थे। अब जीडी में चयनित युवाओं को 300 रुपये और लिपिक और ट्रेड भर्ती होने वाले युवाओं को 600 रुपये की राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में 750 चयनित युवाओं से 10 लाख की कमाई 

पूर्व में शिमला में आयोजित भर्ती में चयनित 750 के लगभग युवाओं से प्रदेश शिक्षा बोर्ड को 10 लाख की कमाई हुई थी। इस दौरान सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के प्रति सर्टिफिकेट 600 रुपये वसूले गए थे। अब प्रदेश में होने वाली सेना भर्ती में व्यवस्था का खर्च जिला प्रशासन नहीं उठाएगा।

अब सेना ही इस खर्च को वहन करेगी। इससे पहले भर्ती मैदान में कुर्सी, मेज, लाइट, समेत हर छोटे मोटे व्यवस्थागत खर्च को प्रदेश सरकार उठाती थी।  सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक सोमराज गुलिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सेना भर्ती में चयनित होने वाले युवाओं के सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के शुल्क को आधा कर दिया है। मंडी में प्रस्तावित भर्ती से यह निर्णय प्रदेशभर में लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें