फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: छात्रवृत्ति जारी करने से पहले भौतिक सत्यापन करने आएगी केंद्रीय टीम, संस्थानों का करेगी दौरा

Wed, 11 Oct 2023 10:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति जारी करने से पहले फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए केंद्रीय टीमें आएंगी। टीमें शिमला, सोलन, बिलासपुर और मंडी जिला के शिक्षण संस्थानों का दौरा करेंगी। 
विज्ञापन
छात्रवृत्ति सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति जारी करने से पहले फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए केंद्रीय टीमें आएंगी। टीमें शिमला, सोलन, बिलासपुर और मंडी जिला के शिक्षण संस्थानों का दौरा करेंगी। निरीक्षण के बाद ही एससी वर्ग के विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जारी होगी।

विज्ञापन


संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने बताया कि केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च की टीम छात्रवृत्ति से संबंधित दस्तावेजों को जांचने प्रदेश के दौरे पर आएंगी। टीम छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात करेगी। डीबीटी से जारी हो रही छात्रवृत्ति राशि की प्रक्रिया को जांचा जाएगा। विद्यार्थियों के बैंक खाते आधार नंबर से जुड़े हैं या नहीं, इसकी जानकारी भी ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय टीमें शिक्षण संस्थान स्तर पर नियुक्त नोडल अफसर और जिला नोडल अफसर से भी मिलेंगी। केंद्र सरकार की ओर से जारी हो रही छात्रवृत्ति राशि का किसी प्रकार से दुरुपयोग न हो, इसको जांचने के लिए टीमें प्रदेशों का दौरा कर रही हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षण संस्थान प्रभारियों और जिला उपनिदेशकों को दौरे पर आने वाली टीमों को सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें