फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केंद्र सरकार ने ग्रामीण सड़कों का तीन साल पुराना बजट किया जारी

Sat, 01 Jul 2023 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए शेष 183.50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
ग्रामीण सड़कों का बजट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने ग्रामीण सड़कों के लिए तीन साल से लंबित बजट जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए शेष 183.50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इसे केंद्रीय सहायता की पहली किस्त के पहले भाग के रूप में जारी किया गया है। इसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-दो के तहत दिया गया है। कुल 366.31 करोड़ रुपये की धनराशि दी जानी थी।

विज्ञापन


इसमें से 171.25 करोड़ रुपये 26 नवंबर 2021 को जारी किए गए थे, जबकि 146.75 करोड़ रुपये 21 फरवरी 2023 को दिए गए थे। प्रदेश सरकार अपने राज्य के हिस्से के साथ इसे हिमाचल प्रदेश ग्राम सड़क विकास एजेंसी को जारी करेगी। इसे 30 दिन के अंदर राज्य नोडल एजेंसी के खाते में डालना होगा। ऐसा नहीं करने पर सात प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज लिया जाएगा। यह पत्र ग्रामीण विकास मंत्रालय के उप सचिव ललित कुमार ने जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें