फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं तक फेल नहीं करने की नीति पर होगा मंथन, शिक्षा मंत्री रखेंगे पक्ष

Fri, 12 Jan 2018 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड ऑफ एजूकेशन की 65वीं बैठक 15 और 16 जनवरी को नई दिल्ली में होगी। बैठक में पहली से आठवीं तक फेल नहीं करने की नीति पर मंथन होगा। कैब की सब कमेटी इस मामले को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बैठक में हिमाचल के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज हिमाचल का पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन


16 जनवरी को उच्च शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी। विज्ञान भवन नई दिल्ली में होने वाली बैठक में शिक्षा का अधिकार के तहत निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा और स्कूली शिक्षा प्राप्त करने से छूट रहे बच्चों को मुख्य धारा में शामिल किए जाने को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा में गुणवत्ता लाने, एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्वच्छ विद्यालय, फिजिकल एजूकेशन और स्कूली शिक्षा में डिजिटल तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देने को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


16 जनवरी को उच्च शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने, तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने को लेकर चर्चा होगी। हिमाचल की ओर से शिक्षा मंत्री के अलावा विभाग के कई अफसर भी बैठक में शामिल होंगे।

कांग्रेस सरकार के समय हिमाचल ने पहली से आठवीं कक्षा तक फेल नहीं करने की नीति का विरोध किया था। हिमाचल पुरानी पद्धति परीक्षाओं के आधार पर अगली कक्षा में भेजने के पक्ष में रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें