फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी हवाई अड्डे की लागत केंद्र और जमीन अधिग्रहण खर्च हिमाचल करेगा वहन

Mon, 07 Jun 2021 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को नई दिल्ली में हरदीप सिंह पुरी से भेंट की। उन्होंने कहा कि मंत्री ने शिमला हेलीपोर्ट के प्रभावी प्रबंधन के लिए संचालन नियमावली तैयार करने और बीसीएएस के माध्यम से 120 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
प्रस्तावित एयरपोर्ट का मैप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण को प्रस्तावित मंडी हवाई अड्डे के निर्माण के लिए अनुकरण अभ्यास में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। राज्य भूमि अधिग्रहण की लागत वहन करेगा, जबकि नागरिक उड्डयन मंत्री ने आश्वासन दिया कि मंत्रालय हवाई अड्डे की निर्माण लागत वहन करेगा। जयराम ठाकुर ने नागरिक उड्डयन मंत्री से हवाई संपर्क सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए उड़ान योजना के तहत चंबा हेलीपोर्ट को शामिल करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को नई दिल्ली में हरदीप सिंह पुरी से भेंट की। उन्होंने कहा कि मंत्री ने शिमला हेलीपोर्ट के प्रभावी प्रबंधन के लिए संचालन नियमावली तैयार करने और बीसीएएस के माध्यम से 120 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पवन हंस लिमिटेड पीएचएल जल्द ही मनाली में सासे हेलीपैड का दौरा करेगा, जिससे इसे शीघ्र ही कार्यशील किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें