फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने हिमाचल को भेजा दो माह की दालों का कोटा, उपभोक्ताओं को राहत

Sat, 12 Oct 2019 10:10 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने हिमाचल को एक साथ दो महीने की दालों का कोटा भेजा है। दालें हिमाचल के गोदामों में पहुंच गई हैं। शनिवार से उपभोक्ताओं को डिपो में दालें मिलनी शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


अभी उपभोक्ताओं को दो दालें माश और दाल चना मिलेगी, जबकि तीसरी दाल मलका या मूंगी की सप्लाई तीन चार दिन बाद होनी है। बीते सितंबर माह में उपभोक्ताओं को दालें नहीं मिली थीं। ऐसे में इसी महीने उपभोक्ताओं को पिछले महीने दालों का कोटा भी दिया जाएगा।
 
केंद्र सरकार से दालों की सप्लाई बंद हो गई थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने केंद्र खाद्य मंत्रालय से इस मामले को उठाया था। अब सप्लाई जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ताओं को एक राशन कार्ड पर तीन दालें दी जाती हैं।
विज्ञापन


बाजार मूल्य की अपेक्षा यह दालें आधे तथा इससे थोड़े ज्यादा दामों पर मिलती हैं। ऐसे में हिमाचल के साढ़े अठारह लाख परिवार के लोग इन दालों को लेते हैं। बता दें कि डिपो में मिलने वाली इन दालों की सप्लाई होने से पहले सैंपल लिए जाते हैं।

विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्रों को भी भेजी सप्लाई

अगर सैंपल मानकों पर सही नहीं आता है सप्लाई नहीं उठाई जाती है। प्रदेश सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के लिए भी दालों की सप्लाई भेज दी है। सोमवार से जनजातीय क्षेत्रों में दालें मिलनी शुरू हगो जाएंगी। 

हिमाचल में दालों की सप्लाई पहुंच गई है। जिन उपभोक्ताओं को बीते महीने दालें नहीं मिली हैं, उन्हें इस महीने एक साथ दो महीने दालों का कोटा दिए जाने के निर्देश दिए हैं। - अमिताभ अवस्थी, सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें