मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष बरसात ने जाते-जाते प्रदेश को काफी क्षति पहुंचाई है। संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री ने फोन पर हालात जाने और हर संभव सहायता दी।
बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने को पीएम से पांच हेलीकॉप्टर मांगे तो उन्होंने सात भेजे। आपदा के दौरान प्रदेश में फंसे 252 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। करीब 800 स्कूली बच्चों को सेना के दो हेलीकॉप्टरों की सहायता से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप, चंद्रमोहन ठाकुर और बलदेव भंडारी आदि उपस्थित रहे।