आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए दो अतिरिक्त साड़ियों और पोशाकों का खर्च केंद्र सरकार ही वहन करेगी। राज्य सरकार को इसका शेयर नहीं देना होगा।
इस संबंध में केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से पत्र हिमाचल सहित 27 राज्यों को जारी किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए 213 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। प्रदेश को 30 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।