फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी में रोपवे के लिए केंद्र ने दी 600 करोड़ की स्वीकृति

Wed, 02 Oct 2019 01:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने पांगी क्षेत्र को वर्ष भर यातायात से जोड़े रखने के लिए किलाड़ की तरफ  बनोटू से प्रीगारा में निर्मित होने वाली रज्जू मार्ग परियोजना के लिए 600 करोड़ की स्वीकृति दी है। केंद्र ने इस वर्ष के लिए प्रदेश को 50 लाख की अतिरिक्त राशि भी दी है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि यह रज्जू मार्ग परियोजना प्रदेश सरकार ने केंद्र को सितंबर में स्वीकृति के लिए भेजी थी। पांच चरणों में बनने वाली 21.4 किलोमीटर रज्जू मार्ग की परियोजना हिमाचल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए एक चुनौती होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रज्जू मार्ग साच दर्रे पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर निर्मित होगा। देश के कठिन, दुर्लभ और बर्फ  से ढके क्षेत्रों में वर्ष भर आवागमन सुचारु रखने में अन्य राज्यों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण होगा।
विज्ञापन


प्रधान सचिव परिवहन जेसी शर्मा ने मुख्यमंत्री को इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने तथा कार्य को शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें