फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सस्ता होगा सीमेंट, नहीं चलेगी कंपनियों की मनमानी

Fri, 30 Mar 2018 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में सीमेंट के दाम कम हो सकते हैं। प्रदेश सरकार ने राज्य में सीमेंट उत्पादन करने वाली कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। सरकार जल्द ही सीमेंट कंपनियों के साथ बैठक करने जा रही है। 

विज्ञापन


बैठक में सीमेंट के रेट कम करने के लिए कंपनियों पर दबाव बनाया जाएगा। हिमाचल में चार कंपनियां सीमेंट तैयार कर रही हैं। ये कंपनियां बाहरी राज्यों में सस्ता और हिमाचल में सीमेंट महंगा बेच रही हैं। 

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने विधानसभा में विधायक लखविंद्र राणा की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कंपनियों की ये मनमानी किसी भी सूरत में चलने नहीं दी जाएगी। इसे लेकर जो भी सुझाव होंगे उन पर गौर किया जाएगा।

विज्ञापन

बाहरी राज्यों की अपेक्षा बिलासपुर में ही सीमेंट महंगा

विधायक राजेंद्र राणा ने वीरवार को प्रश्नकाल के दौरान सीमेंट के रेट कम करने के लिए तारीख तय किए जाने को लेकर अनुपूरक सवाल किया। इस पर उद्योग मंत्री ने कहा कि अभी तारीख तय करना संभव नहीं है, लेकिन सरकार अपनी तरफ से हरसंभव प्रयास कर रही है।

विधायक रामलाल ठाकुर ने सदन को अवगत करवाया कि बाहरी राज्यों की अपेक्षा बिलासपुर में ही सीमेंट महंगा है, जबकि ये सीमेंट यहीं तैयार हो रहा है। स्थानीय लोगों को सीमेंट सस्ता मिलना चाहिए।

विधायक सुखराम ने पांवटा में बन रहे सीमेंट के दाम 50 किलोमीटर के दायरे में कम करवाने का आग्रह किया। विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से सीमेंट की बिक्री शुरू करने का मामला उठाया।

जवाब में उद्योग मंत्री ने कहा कि खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से सीमेंट बिक्री संभव नहीं है। कंपनियों को प्रदेश सरकार की ओर से ट्रांसपोर्ट सब्सिडी नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों की चिंता वाजिब है, सरकार भी उसी पर चिंतन कर रही है।

हिमाचल में 395 रुपये बिक रहा सीमेंट बैग

कंपनियों को प्रदेश सरकार की ओर से ट्रांसपोर्ट सब्सिडी नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों की चिंता वाजिब है, सरकार भी उसी पर चिंतन कर रही है।

विधायक सुभाष ठाकुर ने सुझाव दिया कि राज्य में तीन से चार सीमेंट कंपनियों का एकाधिकार है, इसे तोड़ने के लिए बाहरी राज्यों से सीमेंट लाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

इससे सीमेंट कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा। हिमाचल में एसीसी सीमेंट बैग 395 रुपये में बिक रहा है, जबकि अल्ट्राटैक और अंबूजा सीमेंट बैग के दाम 385 के आसपास हैं।  
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 19864 पद खाली

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणी के 19864 पद खाली हैं। इनमें प्रधानाचार्य के 39, प्रधानाचार्य (संस्कृत) के 05, असिस्टेंट प्रोफेसर (कालेज) के 667, आचार्य (संस्कृत कॉलेज) 10, प्र्रधानाचार्य (स्कूल कैडर) 132, हेडमास्टर 136, पीजीटी (लेक्चर्र) 1813, डीईपी 186, टीजीटी 2499, सीएंडवी

शिक्षक 5531, जेबीटी 1858, अधीक्षक ग्रेड2 - 462, सीनियर असिस्टेंट 1212, लिपिक 1348, लाइब्रेरियन 98, सहायक लाइब्रेरियन 754, एसएलए 10, जेएलए 115, टेबल वादक 103, एलए 2136, पीयन 466 और वाटर कैरियर 284 शामिल हैं। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह जानकारी विधायक आशा कुमारी के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें