फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में चुनाव से पहले बढ़ गए सीमेंट के दाम, पढें पूरा मामला

Fri, 15 Mar 2019 10:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल में लोकसभा चुनाव से पहले कंपनियों ने सीमेंट के दामों में दो रुपये बढ़ोतरी कर दी है। हाल ही में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सीमेंट दाम कम करवाने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन


इसके बावजूद एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक समेत तकरीबन सभी सीमेंट कंपनियों ने प्रति बैग दो रुपये दाम बढ़ा दिए। नई दरें बुधवार देर रात से बढ़ाई गई हैं। बीते साल भी सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ाए थे।

प्रदेश में सीमेंट के चार बड़े प्लांट हैं। बरमाणा, दाड़लाघाट, राजबन और बाघा में प्रतिदिन 10 मिलियन टन से अधिक सीमेंट उत्पादन होता है। दो रुपये सीमेंट दाम बढ़ने से जहां कंपनियों को रोजाना करोड़ों का लाभ होगा, वहीं पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों पर और मार पड़ेगी।
विज्ञापन


इसका सीधा असर निर्माण की लागत पर पड़ेगा। प्रदेश में सीमेंट कंपनियां दूसरे राज्यों की अपेक्षा प्रदेश में पहले से ही महंगा सीमेंट बेच रही हैं। उधर, एसीसी और अंबुजा सीमेंट कंपनी अधिकारियों ने कहा कि ट्रकों का भाड़ा बढ़ने के चलते सीमेंट के दाम बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन

अब इतने हो गए दाम

एसीसी सीमेंट बैग का दाम 364 रुपये हो गया है। अंबुजा 355 रुपये, अल्ट्राटेक 342 और पहले से डूराटन सीमेंट 365 रुपये प्रति बैग बाजार में बिक रहा है। 
हिमाचल के भाजपा नेताओं को किसी व्यक्ति ने गुमनाम पत्र भेज सीमेंट के कारोबार में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

आरोप था कि किसी तरह सीमेंट कंपनियों के अधिकारी सरकार में ओहदेदारों से मिलकर करोड़ों रुपये का चंदा दे चुके हैं। वहीं, पूर्व उद्योग मंत्री को भी इस मुद्दे पर चुप रखने के लिए नेता प्रतिपक्ष का ओहदा दिया गया। इन आरोपों के बाद सीआईडी एवं अन्य खुफिया एजेंसियां पत्र लिखने वाले की जांच में जुटी रहीं, लेकिन अभी तक इस पर कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें