हिमाचल में सरकारी सीमेंट के दाम सात रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए गए हैं। सरकारी कामकाज के लिए सीमेंट का बैग 182 रुपये का मिलता था, मगर अब ये 189 रुपये में मिलेगा। सीमेंट कंपनियां तो ये रेट 30 से 37 रुपये तक बढ़ाना चाहती थीं।
पर इस बारे में उद्योग विभाग ने बातचीत करके ही मामला हल किया और कम बढ़ोतरी की। राज्य में उद्योग विभाग की मध्यस्थता से ही सीमेंट कंपनियों के साथ सरकारी सीमेंट का रेट कांट्रैक्ट किया जाता है।
पिछले साल सरकारी सीमेंट का दाम 182 रुपये था, पर अब ये 189 रुपये प्रति बैग होगा। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश की तीन सीमेंट कंपनियों ने रेट कांट्रैक्ट की प्रक्रिया में हिस्सा लिया तो एक कंपनी ने 219, एक कंपनी ने 215 और एक अन्य कंपनी ने 219 रुपये के रेट भरे।