फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में 130 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव पर डीसी ने बैठक में दिए निर्देश,
विज्ञापन

आज से शुरू होगा सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम
पुलिस पहरे में रवाना की जाएंगी अब पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पंचायत चुनाव के लिए जिला शिमला के 130 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। इसके लिए प्रशासन इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। रविवार से ही इसे लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा मतदान केंद्रों को रवाना हो रही पोलिंग पार्टियां अब पुलिस टीम के साथ जाएंगी। इस बारे में जिला पुलिस को भी पत्र लिखा है। इसमें पुलिस को खास हिदायत दी है कि मतपत्रों को लेकर टीमें इनकी निगरानी में ही रवाना होंगी। बिलासपुर में मतपत्र गायब होने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शनिवार को पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन के अनुसार जिला शिमला में करीब 130 मतदाता केंद्र अति संवेदनशील हैं, जहां मतदान प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मतदान प्रक्रिया के बाद जरूरत पड़ने पर इन कैमरों की रिकॉर्डिंग भी चेक की जा सकेगी। सभी 12 विकास खंडों और डोडराक्वार में वेब कास्टिंग भी की जा रही है। मतदान केंद्रों पर अचानक बिजली गुल होने पर लाइट के लिए विशेष टॉर्च भेजी गई है। दोबारा मतगणना कैसे की जानी है, इस बारे में भी कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण और निर्देश जारी किए हैं। हर मतदान केंद्र पर कर्मचारियों की आवाजाही के लिए गाड़ियों की भी तैनाती की है। एडीसी सचिन शर्मा ने कहा कि जिला में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


रोहड़ू में मतदान से वापस पहुंची ईवीएम
रोहड़ू में नगर परिषद चुनाव के बाद सभी ईवीएम पुलिस के पहरे में शनिवार को वापस शिमला पहुंचा दी गई हैं। यहां इन्हें उपायुक्त कार्यालय परिसर में बनाए गए विशेष कक्ष में सुरक्षित रख दिया गया है। नियमानुसार 90 दिन तक ईवीएम को सुरक्षित रखना जरूरी है ताकि जरूरत पड़ने पर इनमें दर्ज मतदान संबंधी रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें