एसआईटी के एक सदस्य ने बताया कि दिल्ली पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरों की पूरी डीवीआर भी लाई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि राकेश कुमार बैंक के स्ट्रांग रूम में अकेला गया था। कैशियर ओमप्रकाश स्ट्रांग रूम के बाहर कुर्सी पर बैठा है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बैंक के कई अधिकारियों से पूछताछ की गई है। दिल्ली पुलिस ने 12वीं कक्षा की उस छात्रा से पूछताछ नहीं की है, जिसे राकेश कुमार ने अर्थशास्त्र का पेपर दिया था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन छात्रों के पेपर चल रहे हैं, उनसे पूछताछ नहीं की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पांच दिन का रिमांड वीरवार को खत्म हो रहा है। पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।
हो सकता है कि 10वीं कक्षा का गणित का पेपर लीक करने के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम उन्हें रिमांड पर ले। गौरतलब है कि 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र पेपर लीक मामले और 10वीं के गणित के पेपर लीक मामले की जांच एसआईटी की अलग-अलग टीमें कर रही हैं।