फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result: 92 फीसदी रहा हिमाचल का परिणाम, बेटियों ने फिर मारी बाजी

Fri, 22 Jul 2022 01:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र 89.75 प्रतिशत और 94.80 प्रतिशत छात्राएं हैं। परिणाम में बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है।  
विज्ञापन
CBSE 12th Results - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई ने बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश का परीक्षा परिणाम 92.03 फीसदी रहा है। प्रदेश से सीबीएसई बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 10706 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। 10678 विद्यार्थी परीक्षा में अपीयर हुए।

विज्ञापन


इनमें 5855 लड़के और 482 लड़कियां शामिल हैं। 9827 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें 5255 लड़के और 4572 लड़कियां शामिल हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र 89.75 प्रतिशत और 94.80 प्रतिशत छात्राएं हैं। परिणाम में बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है।  

नवोदय का भी प्रदर्शन शानदार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं के परिणाम में नवोदय विद्यालय का भी प्रदर्शन शानदार रहा है। यहां के कुल  98.93 फीसदी छात्रों ने सफलता अर्जित की है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें