डीएवी न्यू शिमला के विद्यार्थी विकास पंवर
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई की 12वीं कक्षा के शुक्रवार को घोषित नतीजों में डीएवी न्यू शिमला के विद्यार्थी विकास पंवर ने 98.89 फीसदी अंक अर्जित किए। इसी स्कूल की छात्रा धृति ने 98.69 फीसदी, चंचल शर्मा ने 98 फीसदी, कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी चैल्सी की अंजली को 98.6 फीसदी अंक मिले। डीएवी लक्कड़ बाजार की छात्रा यशिता तांटा ने 97.8 फीसदी, लोरेट भराड़ी की छात्रा वरधा गुप्ता ने 97.7 फीसदी, डीएवी लक्कड़ बाजार की श्रेया भारद्वाज ने 97.6 फीसदी अंक पाए।
डीएवी न्यू शिमला की तब्बसुम और तुषार, कृष मदान, लोरेटो कान्वेंट ताराहाल की रोशनी घई, दयानंद के अर्षित तनवर ने 97.4 फीसदी के साथ परीक्षा पास की। राजधानी के दयानंद स्कूल के छात्र हर्षिता चौहान ने 97.2 फीसदी, जबकि चैप्सली स्कूल भराड़ी के अरिंधम के 97 फीसदी अंक रहे। पंचकूला रीजन में 12वीं सीबीएसई की परीक्षा में 122545 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 99.54 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं। सीबीएसई पंचकूला के रीजनल अफसर विजय यादव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 197 विद्यालयों के 10512 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इस बार रिजल्ट का आकलन दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के अंकों के आधार पर किया गया है। पंचकूला रीजन में हिमाचल और हरियाणा के स्कूल आते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही रिजल्ट का आकलन किया जाएगा।
मंडी के डीएवी स्कूल जवाहर नगर की अनन्या कात्यायन ने 98.4 फीसदी अंक हासिल किए। इसी स्कूल के दुष्यंत ने 98.2 फीसदी अंक लिए। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां की लिपाक्षी ने 97.2 प्रतिशत, प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा (चनौर) की कनिका ने 97.2 फीसदी, कुल्लू के स्कूल डीएवी मौहल के वैभव सूद ने अंक 97.6 फीसदी, डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल घुमारवीं की साक्षी जमवाल के 98 फीसदी, गीता आदर्श स्कूल सोलन मेडिकल की रेहा सिंगला के 97.8 प्रतिशत, विवेक इंटरनेशनल स्कूल की आकांक्षा के 97.4 फीसदी और विकेश के 97 फीसदी अंक रहे।