फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बैंक ऋण गबन मामले में ऊना और कांगड़ा में चार जगह सीबीआई की दबिश

Fri, 27 Oct 2023 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि मैसर्स मैज्मा ऑटो लिंक्स प्राइवेट लिमिटेड ऊना और उसके निदेशक तुषार शर्मा, उसकी पत्नी श्वेता शर्मा सहित अज्ञान लोक सेवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बैंक ऋण गबन मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को जिला ऊना और कांगड़ा में एक कंपनी से संबंधित चार स्थानों पर छापे मारे। निजी कंपनी और उसके निदेशकों सहित अन्यों के खिलाफ गत दिनों मामला दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि मैसर्स मैज्मा ऑटो लिंक्स प्राइवेट लिमिटेड ऊना और उसके निदेशक तुषार शर्मा, उसकी पत्नी श्वेता शर्मा सहित अज्ञान लोक सेवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि उक्त निजी कंपनी के निदेशकों ने वर्ष 2017-2018 के दौरान साजिश रची और यूको बैंक मंडी से रिफाइनरी, शोरूम के निर्माण, संयंत्र, मशीनरी और अन्य संबद्ध वस्तुओं की खरीद के लिए करीब 9.85 करोड़ रुपये के टर्म लोन के आधार पर क्रेडिट सुविधा प्राप्त की। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने रिफाइनरी और शोरूम बंद कर दिया और ऋण की राशि का गबन कर लिया। आरोपियों ने ऊना के मकोड़गढ़ में लोन लेकर रिफाइनरी लगाई थी। इसके अलावा झलेड़ा और रकड़ कॉलोनी में कारों के दो शोरूम खोले थे। बाद में इन्हें बंद कर दिया। जांच के दौरान सीबीआई ने इन्हें सील कर दिया। आरोप है कि तुषार ने अपनी पत्नी के नाम से ऋण लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें