फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीबीआई ने बद्दी स्थित एक निजी कंपनी में मारा छापा, दस्तावेजों को खंगाला

Mon, 10 Jul 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

 कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने मुंबई में एक जुलाई को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। इसी मामले के तहत हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी, मुंबई और गाजियाबाद में एक साथ कंपनी के ठिकानों पर औचक छापे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सीबीआई की छापामारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की दिल्ली से आई टीम ने सोमवार सुबह बद्दी के थाना स्थित निजी कंपनी पार्थ फॉयल में दबिश देकर दस्तावेजों को खंगाला। कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने मुंबई में एक जुलाई को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। इसी मामले के तहत हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी, मुंबई और गाजियाबाद में एक साथ कंपनी के ठिकानों पर औचक छापे की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


छापे की इस कार्रवाई के इस दौरान सीबीआई ने कंपनी के बद्दी स्थित परिसर से रिकार्ड, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एसबीआई प्रबंधन की शिकायत पर मुंबई स्थित निजी कंपनी पार्थ फॉयल, कंपनी के निदेशक, अज्ञात लोक सेवकों और कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कंपनी पर 80.73 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है।

आरोप लगाया गया है कि उक्त उधारकर्ता कंपनी और उसके निदेशकों ने स्टॉक बुक, ऋण विवरण, बढ़े हुए आंकड़ों के साथ वित्तीय विवरण में हेरफेर कर बिक्री, आय और लाभ को अधिक बताकर क्रेडिट सुविधाओं का लाभ उठाया। ऐसा करके कंपनी बैंक से अधिक धनराशि निकालने में सक्षम हो सकी। बैंक को कथित तौर पर लगभग 80.73 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें