फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: सीबीआई की दबिश, एनएचपीसी के सीजीएम समेत तीन अफसर गिरफ्तार

Wed, 14 Jul 2021 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

सीबीआई ने पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण दो और एनएचपीसी में काम कर रही गैमन कंपनी के ठिकानों पर दबिश दी। सीबीआई की दबिश से एनएचपीसी के साथ गैमन कंपनी में कुल्लू से लेकर इनके मुख्यालय तक हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने सरकारी कंपनी एनएचपीसी के एक मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) समेत तीन अफसरों को पांच लाख रुपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह मामला कुल्लू जिले में पार्वती हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में 5.26 करोड़ रुपये के लंबित बिल जारी करने से जुड़ा है। गिरफ्तार लोगों में गैमन सीएमसी ज्वाइंट वेंचर लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। 

विज्ञापन


सीबीआई ने पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण दो और एनएचपीसी में काम कर रही गैमन कंपनी के ठिकानों पर दबिश दी। सीबीआई की दबिश से एनएचपीसी के साथ गैमन कंपनी में कुल्लू से लेकर इनके मुख्यालय तक हड़कंप मच गया है। पार्वती प्रोजेक्ट-2 में हुए निर्माण कार्यों के बिल पास करने के एवज में एनएचपीसी फरीदाबाद हरियाणा के सीजीएम वित्त को पांच लाख की रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद सीबीआई ने मंगलवार रात कुल्लू के भुंतर में दबिश दी।

बुधवार तड़के चार से पांच बजे तक कार्रवाई जारी रही। जो गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें एनएचपीसी फरीदाबाद का सीजीएम वित्त हरजीत सिंह पुरी, गैमन इंडिया के सीनियर जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट) सुनील मेंदीरत्ता और संचित सैनी शामिल हैं। जांच एजेंसी ने इस मामले में एक अन्य व्यक्ति सुनील सैनी और कंपनी गैमन सीएमसी ज्वाइंट वेंचर को नामजद किया है।
विज्ञापन


सीबीआई ने गड़सा घाटी में गैमन कंपनी के दफ्तर में दबिश देकर रिकॉर्ड कब्जे में लिया। एनएचपीसी के स्टोर और गैमन कंपनी के एक अधिकारी के भुंतर के साथ लगते कलैहली स्थित क्वार्टर में भी छापा मारा। मंगलवार देर रात करीब तीन बजे जब सीबीआई की टीम गड़सा के ठेला में गैमन कंपनी के दफ्तर पहुंची तो इस दौरान कंपनी के जीएम भी साथ थे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि सीबीआई के आग्रह पर पुलिस की एक टीम साथ भेजी गई थी। 

सीबीआई का आरोप
सीबीआई का आरोप है कि मेंदीरत्ता ने पुरी से 5.26 करोड़ रुपये के लंबित बिलों का भुगतान जल्द करने की अपील की। इस कार्य के लिए 5 लाख रुपये की मांग की गई। सूचना मिलने पर सीबीआई ने फरीदाबाद में एक ठिकाने पर छापा मारा और संचित के साथ पुरी को गिरफ्तार कर लिया। संचित सीजीएम पुरी को रिश्वत की रकम देने पहुंचा था। इसके बाद मेंदीरत्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

तीन जगहों पर छापा मारा
सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि हरियाणा में फरीदाबाद, हिमाचल प्रदेश में कुल्लू और दिल्ली में छापे की कार्रवाई की गई। इस दौरान संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन से शुरू दस्तावेज जब्त किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें