फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के बगीचे से आंकड़े जुटा लौटी सीबीआई टीम

Sun, 13 Mar 2016 12:08 AM IST
विपिन काला/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के डमराली स्थित सेब बगीचों की जांच कर सीबीआई की टीम लौट गई है। सीबीआई अधिकारियों ने मौके से ये आंकड़े जुटाए हैं कि सीएम के इस बगीचे से हर साल कितनी आमदनी होती है। इस बगीचे से होने वाली आय को लेकर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ जांच में जुटी है। यही कारण है कि सीबीआई के अधिकारियों ने उक्त बगीचे की राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में इस बगीचे की पैमाइश करवाई। बागवानी विशेषज्ञों की उपस्थिति में पेड़ों की गिनती करवाने के साथ-साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन पेड़ों से हर साल सेब की कितनी पैदावार हो रही है।

बताया जा रहा है कि सीबीआई डमराली के सेब बगीचे में होने वाली सेब की पैदावार का रिकार्ड भी जुटा रही है। पिछले कई सालों के औसत उत्पादन का रिकार्ड भी निकाला जा रहा है। जांच की जा रही है सही मायनों में अभी तक बगीचे से कितनी आमदनी हुई है। क्या यह बगीचा ही आमदनी का स्रोत रहा है?
विज्ञापन


बागवानी विशेषज्ञों की मदद से पता लगाया जा रहा है कि डमराली बगीचे से अधिकतम कितना सेब पैदा किया जा सकता है। बगीचे का सेब खरीदने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। बगीचे से मोटी आय होने की बात जांच अधिकारियों के गले नहीं उतर रही है। यही कारण है कि सीबीआई टीम इस मामले में अभी और कसरत कर में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें