फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फूलगोभी 80 और सीजनल सब्जियों के दाम भी 40 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज 60 पर बरकरार, टमाटर 40 पर अटका
विज्ञापन

शिमला। बरसात का असर शहर की सब्जी मंडी पर भी साफ नजर आ रहा है। सब्जियों के दामों में कोई कमी होती नजर नहीं आ रही है। लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में एक सप्ताह पहले 50 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाली फूलगोभी वीरवार को 80 रुपये प्रति किलो तक बिकी।
विज्ञापन

वहीं सीजन में स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाली अधिकतर सब्जियों के दाम 40 रुपये प्रति किलो तक हैं। प्याज के दाम 60 रुपये प्रति किलो पर बरकरार हैं, जबकि टमाटर के दाम 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने से ग्राहकों को हल्की राहत जरूर मिली है। सब्जी विक्रेता मनोज ने बताया कि इन दिनों अधिकतर सब्जियां स्थानीय इलाकों से मंडी में पहुंच रही हैं। वहीं बारिश होने की वजह से अधिकतर सब्जियां खेतों में ही खराब हो रही हैं। इसकी वजह से सब्जियों के दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दाम गिर जाएंगे। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वेश्वरनाथ ने बताया कि इन दिनों सब्जी मंडी में भिंडी, करेला, बीन, पत्ता गोभी, घीया, शिमला मिर्च, कद्दू और आलू 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। वहीं मूली 30 रुपये, खीरा 60 रुपये, जुगनी 50 रुपये और गाजर 60 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें