फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, ज्यादा सावधानी से काम करने की जरूरत: जयराम

Sat, 19 Sep 2020 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : CMO Himachal
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कोरोना वायरस के मामलों में देश की तरह यहां भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मामलों में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है और ज्यादा सावधानी के साथ काम करने की जरूरत है। आने वाले समय में और अधिक गंभीरता बरतने की जरूरत है। इस बात को लेकर खेद है कि बहुत सारे लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है। वह उनके परिजनों से भी गहरी संवेदना जताते हैं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

विज्ञापन


सीएम ने शनिवार शाम को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के मामले आशंका से बहुत ज्यादा बढ़े हैं।  दो-तीन चीजों पर विचार करने की जरूरत है। अनावश्यक रूप से भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचना होगा। किसी को भी अगर लक्षण दिखते हैं, तुरंत डॉक्टर के पास रिपोर्ट करें। जब लगातार मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तो अस्पतालों में भी मरीजों 

को रखा जा रहा है। वे लोग जिनकी उम्र ज्यादा है, शूगर या दिल की बीमारी के मरीज हैं, जिनको अस्पताल ले जाना जरूरी है, वे अस्पताल जाएंगे। जिनमें लक्षण नहीं हैं और कोरोना पॉजिटिव हैं, वे होम आईसोलेशन में रहेंगे। सीएम ने कहा कि भीड़ वाले इलाके में कम से कम जाएं। अगर घर में कोई कोविड का मरीज आता है तो डॉक्टर की सलाह लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें