फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौली बैली ब्रिज हादसे में मृतक चालक के खिलाफ मुकदमा

Sat, 04 Feb 2023 08:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, होली(चंबा)

सार

चंबा जिले के होली उपमंडल के चौली बैली ब्रिज पर मालवाहक वाहन के पीछे से दूसरा मालवाहक वाहन ला रहे चालक (मृतक) के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच आरंभ की है। हादसे में इस चालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के होली उपमंडल के चौली बैली ब्रिज पर मालवाहक वाहन के पीछे से दूसरा मालवाहक वाहन ला रहे चालक (मृतक) के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच आरंभ की है। हादसे में इस चालक की मौत हो गई है। इसकी पहचान सुभाष चंद निवासी मांडों तहसील भरमौर के रूप में हुई है। वहीं, ग्रामीणों की सहूलियत के लिए लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा की ओर से वैकल्पिक रास्ते का निर्माण कार्य चौली नाले पर करवाया जा रहा है। विभाग ने बैली ब्रिज टूटने के लिए कंपनी प्रबंधकों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर पुलिस विभाग को चिट्ठी लिखी है। भरमौर प्रशासन ने हादसे में मृतक चालक के परिजनों को 25 हजार और घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

विज्ञापन


खड़ामुख-होली मार्ग पर चौली नाले पर वर्ष 2011-2012 में चौली बैली ब्रिज का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया गया था। उस दौरान बैली ब्रिज से 40 टन क्षमता वाले मालवाहक वाहन गुजरने की अनुमति थी। लेकिन, बैली ब्रिज पुराना होने के बावजूद इस पर शुक्रवार देर रात 7:00 बजे के करीब 90 टन वजनी  मालवाहक वाहन एक साथ ही गुजरने लगे। मालवाहक वाहनों के बैली ब्रिज के बीच पहुंचने पर अचानक यह ध्वस्त होकर नाले में जा गिरा। हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ। डीएसपी चंबा अजय कपूर ने बताया कि बैली ब्रिज से एक मालवाहक वाहन गुजरते वक्त दूसरा नहीं गुजर सकता। लेकिन, दूसरे मालवाहक वाहन के चालक ने लापरवाही बरतते हुए ब्रिज पार करने की कोशिश की। इससे हादसा हुआ। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि चौली नाले पर लोगों की सहूलियत के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया जा रहा है। कंपनी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। विभाग की ओर से पुलिस को कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर चिट्ठी लिखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें