फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दुकानें शिफ्ट कर चौड़ा होगा कार्ट रोड डीडीयू के पास बनेगी सराय

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड व महामाया होटल के पास कार्ट रोड चौड़ा करने के लिए शिफ्ट होंगी दुकानें, महापौर ने लिया जायजा
विज्ञापन

डेढ़ बीघा जमीन पर सराय बनाने की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कार्ट रोड पर लगने वाले यातायात जाम को कम करने के लिए कई स्थानों पर दुकानें शिफ्ट की जाएंगी। कृष्णानगर में महामाया होटल के पास बने व्यावसायिक परिसर को भी पीछे की ओर शिफ्ट किया जाएगा।
यहां निगम की खाली जमीन है जिस पर नए परिसर का निर्माण हो सकता है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों से भी बात की। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस परिसर के साथ ही निगम की काफी जमीन खाली है। यदि इस पर नए परिसर का निर्माण हो जाए तो दुकानदार उसमें शिफ्ट हो जाएंगे। पुरानी दुकानों को तोड़कर सड़क चौड़ी की जा सकती है। महापौर ने कहा कि इस प्रस्ताव के लिए निगम काम करेगा। इस पर मुख्यमंत्री से भी मंजूरी ली जाएगी। इसी तरह बस अड्डे और छोटा शिमला में भी सड़क किनारे बनी दुकानें शिफ्ट कर सड़क चौड़ी की जाएगी।
विज्ञापन

महापौर ने इसके बाद डीडीयू अस्पताल के समीप नगर निगम की खाली जमीन का भी निरीक्षण किया। यहां निगम की करीब डेढ़ बीघा जमीन है। इस पर सराय बनाकर मरीजों को सुविधा दी जा सकती है। महापौर ने अधिकारियों को इस पर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की मासिक बैठक में भी इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल के पास निगम अब सराय की बजाय गेस्ट हाउस ही बनाने जा रहा है। यहां जमीन कम है। डीडीयू के पास पर्याप्त जमीन है। ऐसे में यहां सराय भवन बनाने की योजना पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन




दिवाली से पहले साफ-सुथरा होगा शहर
दिवाली से पहले ही शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर निगम अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स और बैनर हटाए जाएंगे। पोस्टर भी हटाए जाएंगे। महापौर सुरेंद्र चौहान ने अधिकारियों को वार्डों में जाने और अवैध होर्डिंग्स बैनर हटाने के निर्देश दे दिए हैं। इसके अलावा लटकती तारों को भी हटाने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें