फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी से डाउनलोड करें आरोग्य ऐप: डीजीपी एसआर मरडी

Tue, 28 Apr 2020 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल के डीजीपी सीताराम मरडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के डीजीपी सीताराम मरडी ने लोगों से अपील की है कि आरोग्य ऐप डाउनलोड करते समय सावधानी बरतें। सरकार की ओर से तैयार किए गए ऐप को ही लोग डाउनलोड करें और सही जानकारी दर्ज कराएं। आरोग्य के नाम पर कुछ और ऐप भी बन गए हैं। जिन्हें साइबर अपराधी उपभोक्ता की निजी जानकारी हासिल कर साइबर ठगी के लिए उपयोग कर रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में प्रवेश करने के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रख रहे हैं जो गलत है। सामाजिक दूरी करेंगे तो भी समय उतना ही लगेगा, जितना न करने पर लगता है। स्वस्थ होने से कोरोना संक्रमित होने का कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन


कई स्वस्थ लोग कोरोना वायरस के वाहक साबित हुए हैं।  दुकानदार भी अपनी दुकानों में मास्क लगाकर ही बैठे और आने वाले ग्राहकों को भी मास्क लगाने के लिए कहें।  हर व्यक्ति सोल्जर है और हर व्यक्ति लीडर है। उसे ही कोरोना से लड़ना है और उसे ही लोगों को कोरोना से बचाने के लिए खुद मास्क लगाना और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करनी है।  पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों के न मानने की वजह से कार्रवाई करनी पड़ रही है। पिछले 40 घंटे में लॉकडाउन और कर्फ्यू  उल्लंघन के 21 मामले दर्ज हुए है और आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं, 11 वाहन सीज किए गए हैं जबकि फर्राटा भरने पर 59 हजार 800 का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें