फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कार अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिरी, दंपती सहित तीन की मौत, दो घायल

Fri, 02 Feb 2024 11:18 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/रामपुर

सार

शिमला जिले के लूहरी-सुन्नी मार्ग पर सड़क हादसे में दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के लूहरी-सुन्नी मार्ग पर सड़क हादसे में दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुमारसैन के तहत आने वाले लूहरी-सुन्नी मार्ग पर रात  को एक कार महोली के  साथ सतलुज नदी में जा गिरी।

विज्ञापन

थाना कुमारसेन में अंशुल फनियान पुत्र राधे श्याम निवासी वीपीओ रिब्बा, जिला किन्नौर ने बयान दर्ज कर बताया कि वह HP 25A-4660 नंबर की सेलेरियो गाड़ी से चंडीगढ़ जा रहा था। जिसे अभय कुमार चला रहा था। जब वह महोली सैंज सुन्नी सड़क पहुंचे तो चालक अभय ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में गिर गई। 
विज्ञापन

हादसे में अभय कुमार (25) पुत्र देव राम नेगी गांव झाका रिकांगपिओ, जितेश गांव जानी टापरी और उसकी पत्नी वंशिका (24) की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, हादसे में  दो अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल पहुंचाया  गया है। पुलिस मामला दर्जकर हादसे की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें