फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मंडी जंजैहली-सड़क मार्ग पर कार खाई में गिरी, छह घायल, कुल्लू में गाड़ी ने दो युवकों को मारी टक्कर

Thu, 28 Mar 2024 04:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर(मंडी)/ कुल्लू

सार

मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत मंडी-जंजैहली सड़क मार्ग पर गलशाकरा के पास एक कार देर रात को समय करीब खाई में गिर गई।
विज्ञापन
मंडी-जंजैहली सड़क मार्ग पर कार गिरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत मंडी-जंजैहली सड़क मार्ग पर गलशाकरा के पास एक कार देर रात को समय करीब खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित छह लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए जंजैहली अस्पताल में लाया गया। जहां से इनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कार शिकारी देवी को जा रही थी कि अचानक हादसे का शिकार हो गई।  अभी तक किसी भी तरत के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


 बोलेरो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल
वहीं, कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर बदाह में बुधवार रात करीब 12:30 बजे एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी। इसके चलते दोनों घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है।  मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार महेश राज(25) निवासी शमशी की टांगों में गंभीर चोटें आईं। जबकि विवेक(29) निवासी देवडोभी को भी हल्की चोटें आईं। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि बोलेरो चालक के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें