फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, दो युवकों समेत तीन की मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार/संगड़ाह (सिरमौर)

सार

 सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सोमवार देर रात शिवपुर-भवाई सड़क पर एक एप्लाइड फॉर कार खाड़ी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन
गहरी खाई में गिरी कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह में शिवपुर-भवाई सड़क पर बीती रात हुए हादसे में दो युवकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। संगड़ाह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात शिवपुर से भवाई की तरफ जा रही एक आल्टो कार (एप्लाइड फॉर) भवाई के नजदीक खाड़ी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (26) पुत्र रणदीप गांव दांवथल, पंचायत अंधेरी और पंकज कुमार (18) पुत्र यशवंत सिंह गांव कुफर, ग्राम पंचायत भवाई और नेत्र सिंह (60) पुत्र हसन देव गांव कुफर, पंचायत भवाई की मौके पर मौत हो गई है।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तीनों को खाई से बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हलका पटवारी प्रदीप ने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत देने संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। ग्राम पंचायत प्रधान भवाई जोगिंद्र ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पंकज कुमार 12वीं कक्षा का छात्र था। उधर, डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस छानबीन कर रही है। मृतकों के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पहाड़ी से गिरकर 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत
 ग्राम पंचायत नेहरपाब के चंदेश गांव के समीप पहाड़ी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामस्वरूप (35) निवासी फलोयी (जुब्बल चंदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक मिस्त्री का कार्य करता था और सोमवार शाम जब काम करके वह वापस अपने घर जा रहा था तो पहाड़ी से उसका पांव फिसल गया। इस बीच वह 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उसे मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया है। पंचायत प्रधान शीतल प्रकाश ने बताया कि मृतक बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखता था और अपने पीछे पांच बच्चों व पत्नी को छोड़ गया है। नायब तहसीलदार दयानंद शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 20,000 रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें