फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: चौपाल में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत; पुलवाहल मार्ग पर रात को हुआ हादसा

Wed, 16 Oct 2024 08:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू)।

सार

शिमला जिले के चाैपाल-पुलबाहल मार्ग पर सड़क हादसे में तीन युवकों की माैत हो गई है।
विज्ञापन
400 मीटर गहरी खाई में गिरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौपाल-पुलवाहल मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात को एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक जुब्बल क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार देर रात हुआ। चौपाल-पुलवाहल मुख्य मार्ग पर एक कार रात को करीब 12:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार ढांक से करीब 500 मीटर लुढ़कती हुई जलौना खड्ड में जा गिरी। वाहन गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


लोगों हादसे की सूचना चौपाल पुलिस को दी। दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम भी रात तीन बजे घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों शवों को सड़क तक पहुंचाया। हादसे में जान गंवा चुके युवकों की पहचान परीक्षित भारती (28 वर्ष) पुत्र परजीत गांव कदरोट, डाकघर झाल्टा तहसील जुब्बल, विनोद कुमार (32 वर्ष) पुत्र चतरू राम गांव व डाकघर झाल्टा तथा मुकेश (32 वर्ष) पुत्र भाग चंद निवासी गांव दौची तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई है।

छानबीन में पुलिस को पता चला कि युवक यहां पर किसी रिश्तेदार और दोस्त के घर गए थे। वे रात के समय कहां जा रहे थे, इसका पता नहीं चल पाया। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लहादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शवों को सिविल अस्पताल चौपाल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन की तरफ से एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 25,000-25,000 बतौर फौरी राहत प्रदान किये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें