फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रैश बैरियर से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत, पांच लोग घायल

Tue, 18 Apr 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ‌ऊना जिले के ऊना-अंब हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने क्रैश बैरियर से जा टकराई। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में चार घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 
जिनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार हरियाणा के करनाल से कांगड़ा के जयसिंहपुर जा रही कार बीजापुर पहुंची तो एक नील गाय अचानक सामने आ गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर में जा घुसी। 
विज्ञापन

नील गाय सामने आने से कार हुई अनियंत्रित

हादसे में कार चालक विनोद कुमार पुत्र प्रकाश चंद, नीलम(30) पत्नी विनोद कुमार और डेढ़ वर्षीय तनीषा पुत्री विनोद कुमार निवासी गांव चमेड़ू जयसिंहपुर कांगड़ा, जितेंद्र पुत्र जयराम, नीतू (30) पत्नी जितेंद्र, ईशान (6) पुत्र जितेंद्र और आराध्या (3) पुत्री जितेंद्र निवासी गांव लोट उतराला तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

जिन्हें 108 एंबुलेंस में उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सातों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ऊना रेफर कर दिया गया।

हादसे में गंभीर घायल विनोद, नीलम, जितेंद्र और नीतू को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। नीलम और नीतू की मौत हो गई। अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें