फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भट्ठाकुफर में भूस्खलन से मलबे में दबी कार, लंबीधार सड़क बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश थमने के दूसरे दिन भी गिरे पेड़
विज्ञापन

रिवोली मार्केट को जोड़ने वाला पैदल रास्ता धंसा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बुधवार को भारी बारिश से तो शहरवासियों को राहत मिली लेकिन शहर में नुकसान का सिलसिला जारी है।
शहर के भट्ठाकुफर में नेरीधार के पास भूस्खलन होने से मैहली-ढली एनएच किनारे खड़ी एक कार मलबे में दब गई। इससे यहां सुबह के समय यातायात भी बाधित रहा। पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यहां एक बहुमंजिला भवन भी बन रहा है। भवन मालिक ने खोदाई से निकला मलबा संपर्क सड़क पर डंप कर दिया था। बारिश के चलते यहां भूस्खलन हो गया और यह मलबा एनएच पर खड़ी गाड़ी पर जा गिरा। नगर निगम को अवैध डंपिंग पर कार्रवाई करनी चाहिए। भवन निर्माण की शर्तों में स्पष्ट है कि अवैध डंपिंग नहीं होनी चाहिए फिर ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? जाखू में मंदिर परिसर के पास बुधवार दोपहर देवदार के दो बड़े पेड़ गिर गए। इससे निजी भूमि पर बनी एक गुमटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पार्षद अतुल गौतम ने बताया कि वन विभाग की टीम को सूचना दी गई थी। पेड़ों को काटकर सड़क से हटा दिया है। शहर के लक्कड़ बाजार बस अड्डे से रिवोली मार्केट को जोड़ने वाला पैदल रास्ता भी धंस गया है। इसे अब बंद कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। पार्षद सरोज ठाकुर का कहना है कि नगर निगम सर्कुलर रोड पर ओवरहेड ब्रिज का निर्माण करे। इसके लिए यहां रेन शेल्टर के पास निर्माण हो सकता है।
विज्ञापन



लंबीधार में सड़क बंद, मेयर ने लिया जायजा
ढली के लंबीधार के पास संपर्क सड़क पर भूस्खलन होने से आवाजाही ठप हो गई। सुबह के समय यहां कई गाड़ियां भी फंसी रहीं। पार्षद गोपाल शर्मा ने नगर निगम को इसकी सूचना दी। निगम ने मशीनें भेजकर सड़क बहाल करवाई। दोपहर के समय महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने भी मौके का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यहां जल्द ही डंगा लगाया जाएगा जिससे सड़क को मजबूती मिल सके। महापौर ने टुटू में हुए नुकसान की भी अधिकारियों और पार्षद से रिपोर्ट ली। शहर में बरसात से जो भी नुकसान हो रहा है, उसकी प्राथमिकता के आधार पर निगम भरपाई करेगा। जनता को परेशानी नहीं झेलनी होगी। महापौर ने संजौली में चल रहे स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। हर वार्ड के सफाई कर्मी की सेहत की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें