फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टेंपो ट्रेवलर और कार की टक्कर में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लिए जरूरी
विज्ञापन


शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर दुर्घटना, लगा जाम
शिमला। राजधानी में शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल सोनू डेरा बस्सी, जिला मोहाली पंजाब का रहने वाला है। इसे आईजीएमसी में उपचार दिया गया। गनीमत रही कि टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर रुक गए। सड़क के दूसरी तरफ गहरी खाई थी। इस दौरान हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर वाहनों को सड़क से हटाया और यातायात को बहाल करवाया।
विज्ञापन


बालूगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को यह हादसा हुआ। पंजाब नंबर की कार तारादेवी से शिमला की तरफ आ रही थी। इसमें तीन युवक सवार थे। दूसरी तरह एक टेंपो ट्रेवलर शोघी की तरफ जा रहा था। कच्चीघाटी में दोनों वाहन आपस में टकरा गए। इसमें कार चालक सोनू को चोटें आई हैं। हादसे में वाहनों को नुकसान पहुंचा है। बालूगंज थाना पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें