फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नूरपुर में कार नाले में गिरी, तीन युवकों की मौत

Thu, 24 Sep 2020 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
कांगड़ा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर नूरपुर क्षेत्र में नागनी के कलेरा मोड़ (भड़वार) पुल के पास नाले में एक कार गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई है। कार में सवार तीनों युवक जिला चंबा के रहने वाले थे। हादसे के सही समय का पता नहीं लग पाया है। क्योंकि हादसा जिस जगह हुआ है, वहां पुल से नीचे दिन में न तो किसी ने कोई कार पलटती देखी और न ही कोई आवाज सुनी। माना जा रहा है कि यह हादसा रात को पेश आया है। शवों की हालत से भी पुलिस भी यही अंदाजा लगा रही है। वीरवार दोपहर बाद किसी व्यक्ति की नजर पुल के नीचे नाले में दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। डीएसपी नूरपुर आईपीएस अशोक रतन और एसएचओ भूपिंद्र ठाकुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद शवों को अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

विज्ञापन


शवों को शिनाख्त के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त आल्टो कार एचपी 73 ए 1927 के मालिक का पता लगाने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। देर शाम मृतकों की शिनाख्त सोनू पुत्र मुंशी राम गांव बनखंडा डाकघर जटकरी, कुलदीप (22) पुत्र नंद लाल गांव भूईन डाक घर बसोदन, ओम प्रकाश (26) पुत्र मोती राम गांव पुखरोटू डाकघर कुलरा तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई हैं। कार को ओमप्रकाश पुत्र मोती राम चला रहा था। उसकी बीती रात को करीब दस बजे फोन पर अंतिम बार परिजनों से बात हुई थी। तीनों युवक चंडीगढ़ किसी काम से गए थे। वापस जब युवक अपने घर आ रहे थे तो रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने भादंसं की धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें