इसके बाद ग्रामीणों ने नीचे उतरकर शवों की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो पहुंचाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से साहो और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि कार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस जांच जारी है।