कालका-शिमला एनएच पर सलोगड़ा के समीप एक इन्नोवा व आल्टो कार की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। कार में सवार लोग चंडीगढ़ से शादी अटैंड करके शिमला जा रहे थे। वहीं इन्नोवा शिमला से पटियाला जा रही थी।
पुलिस ने इन्नोवा कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे दिए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिमला की ओर से आ रही इन्नोवा गाड़ी चंडीगढ़ की ओर से शिमला जा रही आल्टो कार के साथ टकरा गई।