फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक ने खोया नियंत्रण, पांच वाहनों को टक्कर मार सड़क पर पलटी लग्जरी कार

Sun, 23 Feb 2020 07:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संजौली के पास एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गाड़ी के पलटने से पहले इसने बाईं ओर खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। सभी गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। गनीमत रही कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में कोई सवार नहीं था नहीं तो जानी नुकसान हो सकता था। घटना के बाद निशांत ठाकुर ने थाना ढली में शिकायत दी है।

विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लग्जरी गाड़ी में सवार दो युवकों को उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों की जांच की गई। बताया जा रहा है कि दोनों को कोई चोट नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार रात साढ़े नौ बजे की है। दीपक अपने दोस्त हितेश की गाड़ी में सवार होकर संजौली की तरफ आ रहा थी। हालांकि गाड़ी को दीपक चला रहा था। इस बीच जैसे ही नवबहार से संजौली की तरफ पहुंचे तो चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क के किनारे खड़ी पांच गाड़ियों को बारी-बारी टक्कर मार दी।

इसके बाद उनकी गाड़ी भी कुछ दूर जाकर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर आए और पुलिस को सूचित किया। संजौली चौकी से पुलिस की टीम मौके पर आई और दोनों युवकों को डीडीयू अस्पताल लाई। हालांकि दोनों की किसी भी तरह की चोटें नहीं आईं हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें