फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रेस से नशे के खिलाफ दिया संदेश, मिताली राज ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 23 Feb 2020 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नशे के खिलाफ युवा को जागरूक करने के लिए ऊना में साइकिल रेस करवाई गई। क्रिकेटर मिताली राज ने रविवार सुबह साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाई। इंदिरा मैदान से दौड़ शुरू हुई। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी विशाल भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रेस में उपायुक्त ऊना संदीप कुमार, एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एएसपी शमशेर सिंह सहित 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 80 किलोमीटर की दौड़ जोगीपंगा, रायपुर मैदान, भाखड़ा, नंगल होते हुए ऊना में संपन्न हुई। 

विज्ञापन


सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। इससे पहले डीसी ने कहा कि रैली से नशे के विरुद्ध जन जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। वहीं फिट इंडिया का संदेश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि साइकिल रैली में पंजाब के भी कई प्रतिभागी शामिल होने के लिए आए हैं, जिन्हें साइकिलिंग के माध्यम से गोबिंद सागर झील की प्राकृतिक सुंदरता देखने का भी मौका मिलेगा। गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित रायपुर मैदान का क्षेत्र बेहद खूबसूरत है और साइकिल रैली के माध्यम से यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान जिला खेल अधिकारी एमपी भराड़िया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें