फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Mandi: जंजैहली में खाई में गिरी कार, सराज भाजपा उपाध्यक्ष की मौत

Fri, 19 Aug 2022 01:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग(मंडी)

सार

सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत जंजैहली के साथ शौधाधार में शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे एक कार खाई में गिरने से सराज भाजपा उपाध्यक्ष की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत जंजैहली के साथ शौधाधार में शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे एक कार खाई में गिरने से सराज भाजपा उपाध्यक्ष की मौत हो गई।

विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार सुबह थुनाग में होने वाली भाजपा की बैठक के लिए छतरी  निवासी जयप्रकाश( 44) पुत्र कश्मीर सिंह गांव बागा अपनी कार में बैठक के लिए जा रहे थे,शौधाधार के चिमटी मोड के पास कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सराज भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी वेदी राम ने हादसे की जानकारी दी है। वहीं, हादसे के बाद भाजपा सराज मंडल थुनाग में प्रस्तावित संगठनात्मक बैठक स्थगित कर दी गई है। सीएम जयराम ने भी भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत पर शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें