फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सोलन के पास कार हादसा, दो की मौत

Tue, 01 Dec 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-सोलन बाईपास पर दोहरीद्वार चौक पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवाओं की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं। कार पलटकर नीचे सुबाथू रोड पर जा गिरी है। हादसे का शिकार सभी युवक ठियोग क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसा सोमवार रात करीब एक बजे हुआ है। पुलिस दुर्घटना का कारण तेजरफ्तारी बता रही है।
विज्ञापन


वहीं, आसपास के लोग एनएच विभाग के साइनबोर्ड को हादसे का कारण बता रहे हैं। इसमें शिमला के रास्ते का साइन सीधे खाई की तरफ दिखाया गया है। बहरहाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सभी युवक ठियोग क्षेत्र के हैं। वह कार लेकर सोलन घूमने आए हुए थे।

देर रात उनका घूमने का मूड बन गया और वे कार में सवार होकर आंजी तक गए। आंजी से गाड़ी मोड़कर वे वापिस सोलन की तरफ आने लगे। इसी बीच सपरूण चौक के तिराहे के पास सीधे गाड़ी बिना टर्न लिए डंगे से गिर गई। धमाका काफी तेज हुआ। इस कारण आस पड़ोस के लोग जग गए और सूचना 108 को दी गई। सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को कार से बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचते ही दो को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। एसएचओ राम नारायण ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने दुर्घटना का कारण तेज रफ्तारी बताया। कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

हादसे मारे गए और घायल
मरने वालों में 23 वर्षीय कपिल वर्मा पुत्र कर्म चंद निवासी बनाहल डाकघर छैला (ठियोग), 23 वर्षीय प्रवीण सीमटा पुत्र खेमचंद निवासी करेयाली डाकघर क्यार (ठियोग) शामिल हैं। घायलों में 24 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र हरिदत्त निवासी बगेन डाकघर छैला (ठियोग), 23 वर्षीय रोबिन पुत्र सुरेश कुमार निवासी पाल डाकघर छैला (ठियोग) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें