हिमाचल के जिला कुल्लू के आनी में एक गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक चचेरे भाई थे। पुलिस के अनुसार उपमंडल मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर रोपा पंचायत के फरबोग में मंगलवार को देर रात को एक टाटा स्पेशियो टैक्सी सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात टाटा स्पेशियो टैक्सी नंबर एचपी 02-0701 सड़क से करीब 300 मीटर नीचे लुढ़क कर एक गौशाला में जा पहुंची। हादसे में चालक राम लाल पुत्र तेज राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई शेर सिंह पुत्र हिम्मत राम को घायल अवस्था में आनी अस्पताल लाया गया।