फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद की झपकी ने ली जान, खाई में गिरी श्रद्घालुओं से भरी कार, एक की मौत

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
विज्ञापन
हादसे के खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मणिमहेश से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हिमाचल के जिला चंबा के सिहुंता में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह हादसा सोमवार रात 12 बजे के बाद उस समय हुआ जब ऑल्टो कार में सवार हमीरपुर के मणिमहेश यात्री डेंठा में देहर खड्ड के पास से गुजर रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में पांच यात्री सवार थे।

जिनमें से एक ही मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे में घायल एक यात्री ने पुलिस व स्थानीय प्रशासन को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार (42) पुत्र जनक राज निवासी छंब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए हैं घायल, देखें सूची

घायलों में प्रवीण कुमार पुत्र भूप सिंह निवासी छंब, लाल सिंह पुत्र राम दित्ता निवासी छंब, राजेश शर्मा पुत्र ज्योति प्रकाश शर्मा निवासी गांव कुरली, राकेश शर्मा पुत्र जसवंत शर्मा निवासी कुरली डाकघर कक्कड़, तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

सभी घायलों को उपचार के लिए टांडा में दाखिल करवाया गया है। उधर, पुलिस ने गाड़ी के चालक राकेश शर्मा के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मणिमहेश यात्रा से लौटते समय चालक अत्यधिक थक चुका था और नींद की वजह से गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका।

जिससे गाड़ी नाले की तरफ बनी खाई में लुढ़क गई। उधर, प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी मदद प्रदान की गई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें