फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में वैध होनी चाहिए भांग की खेती: मारकंडा

Fri, 14 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने हिमाचल में भांग की खेती को वैध करने की पैरवी की है। हाल ही में विदेश दौरे से लौटे मंत्री ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वहां पर आम दुकानों की तरह ही चरस (भांग) की दुकानें हैं। लेकिन उनमें नशे जैसी कोई चीज नहीं है। दुनिया के विकसित देशों ने भांग की खेती को वैध किया हुआ है।

विज्ञापन


भांग से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के लिए दवाइयां बनाई जाती हैं। भांग का प्रयोग नशे के लिहाज से बिलकुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुल्लू से पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी कई बार भांग की खेती को वैध करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन उनकी बात को नहीं सुना गया। अब मैं भी कह रहा हूं कि भांग की खेती वैध होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें