एक साल से अधर में लटके जेओए भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा एक साल पहले करवाई गई थी। आज तक इसका परिणाम घोषित नहीं किया गया है। लंबे इंतजार पर भी भर्ती एजेंसी ने परिणाम घोषित नहीं किया है।
अगर छह नवंबर तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ, तो सभी अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग के सचिव के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। अभ्यर्थी अनिल कुमार, पवन ठाकुर, रोबिन, ललित, मधु बाला ने कर्मचारी चयन आयोग और प्रदेश सरकार से मांग की है कि उपरोक्त भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाए।