फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मेडिकल कॉलेज में कैंसर का भी होगा उपचार, 3 करोड़ की किस्त जारी

Sat, 15 Sep 2018 11:19 AM IST
गोविंद ठाकुर, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में आईजीएमसी के बाद अब मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भी कैंसर पीड़ितों का अस्पताल खुलेगा। कॉलेज के साथ ही अलग से कैंसर चिकित्सालय के लिए प्रबंधन ने तीन बीघा जमीन का अधिग्रहण कर लिया है।

विज्ञापन


भारत सरकार ने 45 करोड़ के बजट को हरी झंडी देते हुए तीन करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है। कैंसर अस्पताल में एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत छह डॉक्टरों की टीम होगी।

वर्तमान में महज आईजीएमसी में कैंसर का इलाज संभव है। हालांकि टांडा कॉलेज में भी कैंसर के इलाज के लाखों के उपकरण लगे हैं, लेकिन वहां यह सुविधा नहीं मिल सकी है। कैंसर अस्पताल का भवन निर्माण न होने तक फिलहाल कैंसर के इलाज की सुविधा मेडिकल कॉलेज में मिलेगी।
विज्ञापन


वर्तमान में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी जोनल अस्पताल से अटैच है। नवरात्रों में नेरचौक मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू हो जाएगी। जरूरी उपकरणों की खरीद के बाद कॉलेज में ही ओपीडी शुरू करने की तमाम औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद कॉलेज को तमाम सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। 

विज्ञापन

कुल 250 बेड, कैंसर अस्पताल में 30 बेड, कीमोथैरेपी होगी 

30 बेड का कैंसर अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां कीमोथैरेपी भी होगी। इसमें लीनियर एक्स्ट्रेनेटर सुविधा को शुरू किया जाएगा। नेेेरचौक मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल को छोड़ अतिरिक्त 250 बेड की इंडोर सुविधा होगी।

अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, दो ऑपरेशन थिएटर, सर्जरी आई, ईएनटी ओपीडी की सुविधा भी होगी। बीमारियों की जांच के लिए लैब सहित बैकअप लैब एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं।

नवरात्रों में कॉलेज में ओपीडी की तैयारी : प्रिंसिपल
मेडिकल कॉलेज के डीन कम प्रिंसिपल डॉ. रजनीश पठानिया ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के साथ ही कैंसर अस्पताल के लिए 3 बीघा जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। 45 करोड़ में से 12 करोड़ की पहली किस्त जारी हो गई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में नवरात्रों के दौरान ओपीडी शुरू होगी। सरकारी निर्देशों के बाद सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद तारीख तय हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें