30 बेड का कैंसर अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां कीमोथैरेपी भी होगी। इसमें लीनियर एक्स्ट्रेनेटर सुविधा को शुरू किया जाएगा। नेेेरचौक मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल को छोड़ अतिरिक्त 250 बेड की इंडोर सुविधा होगी।
अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, दो ऑपरेशन थिएटर, सर्जरी आई, ईएनटी ओपीडी की सुविधा भी होगी। बीमारियों की जांच के लिए लैब सहित बैकअप लैब एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं।
नवरात्रों में कॉलेज में ओपीडी की तैयारी : प्रिंसिपल
मेडिकल कॉलेज के डीन कम प्रिंसिपल डॉ. रजनीश पठानिया ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के साथ ही कैंसर अस्पताल के लिए 3 बीघा जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। 45 करोड़ में से 12 करोड़ की पहली किस्त जारी हो गई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में नवरात्रों के दौरान ओपीडी शुरू होगी। सरकारी निर्देशों के बाद सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद तारीख तय हो सकेगी।