फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कैंसरों के मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी में तीन महीने के भीतर लगेगी पैट स्कैन मशीन, कैंसर की मिलेगी स्टीक जानकारी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट भाषण में की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। फेफड़े, मस्तिष्क, लिवर और स्तन कैंसर का पता लगाना अब आसानी से लगेगा। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में तीन महीनों के भीतर पैट स्कैन मशीन स्थापित हो जाएगी। इसके बाद मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ का रुख नहीं करना होगा। सोमवार को बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह बात कही।

आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में जांच के दौरान जब अन्य इमेजिंग तकनीकें असफल हो जाती हैं, तब चिकित्सक मरीजों को पैट स्कैन करवाने की सलाह देते हैं। इसकी सुविधा आईजीएमसी में अभी तक नहीं है, ऐसे में जांच के लिए मरीजों को पीजीआई के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है। अब अत्याधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी से लैस और एम्स दिल्ली के स्तर की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने यह मशीन लगाने का फैसला लिया है। ऐसे में 20 करोड़ 73 लाख 12 हजार रुपये की लागत से इस मशीन को खरीदने के बाद अगले तीन माह में इसकी सुविधा शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन



थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन की मिलेगी सुविधा
शिमला। प्रदेश सरकार आईजीएमसी और अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में 25-25 करोड़ की लागत से आधुनिक थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन तथा आधारभूत ढांचागत सुविधा भी उपलब्ध करवाएगा। आईजीएमसी अस्पताल में एमआरआई मशीन के बार-बार खराब होने से जो परेशानी होती थी वह भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन



मरीज घर बैठे बनवा सकेंगे पर्ची
शिमला। आईजीएमसी और केएनएच में मरीजों को पर्ची बनाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में नहीं लगना होगा। सुगम स्वास्थ्य एप के जरिये घर बैठे मरीज पर्ची बनवा सकेंगे। इसके अलावा भविष्य में रिपोर्ट की सुविधा भी इसी एप में उपलब्ध करवाई जाएगी। नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए केएनएच में कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें